ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म बिहार में रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत: एक हजार किमी नई रेल लाइन बिछाने का प्लान, 30 परियोजनाओं पर होगा काम बिहार में रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत: एक हजार किमी नई रेल लाइन बिछाने का प्लान, 30 परियोजनाओं पर होगा काम वाराणसी-रांची-कोलकाता 6-लेन ग्रीनफील्ड हाईवे को मिली रफ्तार, गया में 33 किमी निर्माण के लिए 3 क्रशर मशीनों की मंजूरी वाराणसी-रांची-कोलकाता 6-लेन ग्रीनफील्ड हाईवे को मिली रफ्तार, गया में 33 किमी निर्माण के लिए 3 क्रशर मशीनों की मंजूरी Bihar News: बिहार के इस जिले से लापता हुईं पांच लड़कियां सकुशल बरामद, जानिए कहां गई थीं खगड़िया में प्रेम-प्रसंग विवाद में मारपीट, 5 बच्चों की मां ने लगाई नदी में छलांग Bihar Crime News: होली मिलन समारोह के बाद भारी बवाल, भोजपुरी सिंगर की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़; युवक को लगी गोली Bihar Crime News: होली मिलन समारोह के बाद भारी बवाल, भोजपुरी सिंगर की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़; युवक को लगी गोली

दरभंगा में अपराधियों की गोली से युवक की मौत, पूर्व विधायक के भतीजे से छिनतई कर भाग रहे अपराधियों ने की फायरिंग

09-Mar-2021 07:50 AM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA : बड़ी खबर दरभंगा से है, जहां नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर मशरफ बाजार में सोमवार की देर रात एक पूर्व विघायक अमरनाथ गामी के भतीजे और कारोबारी से छिनतई कर भाग रहे अपराधी का जब कुछ लोगों ने विरोध किया तो अपराधी ने एक युवक को गोली मार दी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने गोली मारकर भाग रहे अपराधी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी. 

वहीं अपराधी के गोली से घायल युवक की इलाज के दौरान डीएमसीएच में मौत हो गई. लोगों की पीटाई से अपराधी भी गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना की जानकारी नगर थाना को जैसे ही मिली,  पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की गिरफ्त से अपराधी को छुड़ा कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मारवाड़ी हाई स्कूल के पास दो बाइक सवार अपराधी  लूट की घटना को अंजाम देने देने के लिए घात लगाए खड़े थे. जब पूर्व विधायक अमरनाथ गामी के भतीजे नारायण गामी अपनी दुकान बंद कर घर आ रहे थे तभी अपराधी उनका बैग छीन कर भागने लगे. भागने के क्रम में शिवाजी नगर मोहल्ले के निवासी 22 साल के दीपू  ने बहादुरी दिखाते हुए एक अपराधी को धर दबोचा. दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. हथियार से लैस एक अपराधी ने दीपू की आंख में गोली मार दी. इससे दीपू वहीं गिर पड़ा. गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग अपराधी के पीछे दौड़ पड़े. कुछ दूर तक दौड़ने के बाद एक अपराधी को लोगों ने धर दबोचा जबकि दूसरा भागने में सफल रहा. आक्रोशित भीड़ ने अपराधी की जम कर धुनाई कर दी. वहीं वहां मौजूद लोगों ने दीपू  को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई.   

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधी को इलाज के लिए डीएमसीएच लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं वारदात के बाद दरभंगा एसएसपी बाबूराम दल बल के साथ डीएमसीएच पहुंचे और मामले की तहकीकात में जुट गए है. मौके से अपराधी की बाइक और कुछ सामान बरामद हुआ है. दरभंगा एसएसपी बाबूराम ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है. घटनास्थल पर मिले सुराग के आधार पर मामले की तहकीकात की जा रही है, जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.