ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / पूर्व मंत्री और JDU विधायक बीमा भारती पर मुकदमा, नौकरी के नाम पर...

पूर्व मंत्री और JDU विधायक बीमा भारती पर मुकदमा, नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप

17-Jun-2022 08:37 AM

PATNA : कभी नीतीश कुमार के कैबिनेट में मंत्री रह चुकी जेडीयू के विधायक बीमा भारती मुश्किलों में घिर गई हैं। बीमा भारती के ऊपर मुकदमा दायर किया गया है। आरोप है कि नौकरी दिलाने के नाम पर उन्होंने धोखाधड़ी की। बीमा भारती के साथ-साथ उनके भाई के ऊपर भी मुकदमा दर्ज किया गया है, साथ ही साथ एक अन्य के खिलाफ भी मुकदमे में शिकायत दर्ज है। 



जेडीयू विधायक बीमा भारती समेत तीन लोगों के खिलाफ एक अधिवक्ता लिपिक ने नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी और चेक बाउंस का एक शिकायती मुकदमा दायर किया। गुरुवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विजय किशोर सिंह की अदालत में परिवाद पत्र संख्या 7225/2022 अधिवक्ता लिपिक कुणाल राम ने आईपीसी की धारा 420 406 और एनआईएक्ट की धारा 138 के तहत विधायक बीमा भारती, उनके भाई अशोक भारती और एक महिला वकील ललिता कुमारी के खिलाफ दाखिल किया है। अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 20 जून की तारीख तय की है। 



परिवाद पत्र के मुताबिक शिकायतकर्ता ललिता कुमारी के साथ मुंशी का काम करता था। वकील ललिता कुमारी माध्यम से उसकी बीमा भारती से पहचान हुई। परिवादी ने एक कार्यालय में नौकरी के लिए आवेदन किया था। महिला वकील ललिता ने विधायक बीमा भारती से नौकरी दिलवाने का आश्वासन दिया। नौकरी के नाम पर एक लाख रुपए विधायक को दिए। लेकिन नौकरी नहीं मिली। रुपए वापस मांगने पर बीमा भारती ने एक लाख का चेक दिया, जो बाउंस कर गया। नोटिस भेजने पर विधायक के भाई अशोक भारती ने वाट्सएप कॉल कर गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।