ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत हेल्थ इंस्टिच्युट में निःशुल्क श्रवण-जाँच, हकलाने और सुनने में दिक्कत वाले मरीजों के लिए पटना में लगा हेल्थ कैम्प

Home / news / पूर्णिया में सड़क के लिए खोदे गये गड्ढे में दब गए पांच बच्चे,...

पूर्णिया में सड़क के लिए खोदे गये गड्ढे में दब गए पांच बच्चे, मचा हाहाकार

04-May-2020 02:11 PM

By tahsin

PURNIA : पूर्णिया से बड़ी खबर आ रही है। जहां मिट्टी धंसने से पांच बच्चे दब गये। पांचों बच्चों को मिट्टी से बाहर निकाला गया है। इस पूरे घटनाक्रम में एक बच्चे की मौत हो गयी जबकि बाकी बच्चे घायल हैं।


पूर्णियां के कृत्यानंद नगर प्रखंड के अंतर्गत सतकोदरिया पंचायत के वार्ड-1 से ये खबर सामने आ रही है। जहां मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत मिट्टी खुदाई का कार्य जेसीबी के जरिए किया जा रहा था । इसी दौरान पास में खेल रहे 5 बच्चे अचानक गढ़े में गिर गए और उपर से मिट्टी का धसना गिर गया।  पांचों बच्चे  मिट्टी में दब गए।


आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों के द्वारा पांचो  बच्चों को निकाला गया । बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। इस दौरान रास्ते में ही एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चे की नाम नसीम बताया जा रहा है । वह दस साल का था और अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था तभी यह घटना घटी। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया।