ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति

बिहार : कूरियर कंपनी से 30 लाख की लूट, आधा दर्जन से ज्यादा अपराधियों ने बीती रात घटना को दिया अंजाम

बिहार : कूरियर कंपनी से 30 लाख की लूट, आधा दर्जन से ज्यादा अपराधियों ने बीती रात घटना को दिया अंजाम

14-Jun-2021 06:45 AM

PURNIA : नाइट कर्फ्यू के बीच बिहार में लूट की बड़ी वारदात हुई है। पूर्णिया स्थित एक कूरियर कंपनी के ऑफिस में अपराधियों ने लूट की इससे बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। आधे दर्जन से ज्यादा हथियारबंद अपराधियों ने कुरियर कंपनी के मैनेजर से 30 लाख से अधिक रुपए लूट लिए हैं। बीती रात तकरीबन 10 बजे इस घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है।


घटना पूर्णिया के मरंगा थाना इलाके के पॉलिटेक्निक चौक के पास इंस्टाकार्ट कूरियर कंपनी के ऑफिस में हुई है। रात के तकरीबन 10 बजे तक ऑफिस खुला हुआ था और नाइट कर्फ्यू के दौरान अपराधियों ने लूट की इससे बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने जिस वक्त लूट कांड को अंजाम दिया उस वक्त तेज बारिश हो रही थी और नाइट कर्फ्यू की वजह से सड़क पर लोगों का आना जाना बेहद कम था। इसी का फायदा उठाकर अपराधी कंपनी के दफ्तर में घुस आए और हथियार के दम पर लूट को अंजाम दिया। इस दौरान कूरियर कंपनी के एक कर्मी को अपराधियों ने मारकर घायल भी कर दिया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। 


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस कुरियर कंपनी के दफ्तर पहुंची और छानबीन शुरू की है। मरंगा थानाध्यक्ष के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज और अन्य इनपुट के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है. पुलिस को इस बात की जानकारी मिली है कि तीन दिनों से कूरियर कंपनी ने बैंक में कैश डिपाजिट नहीं किया था। इसीलिए इतनी बड़ी रकम ऑफिस में मौजूद थी।