ब्रेकिंग न्यूज़

Ayush Mhatre: आयुष म्हात्रे ने पहले ही मैच में तोड़ा 18 साल पुराना रिकॉर्ड, विस्फोटक बल्लेबाजी देख फैंस बोले “इसे अब तक बचाकर क्यों रखा था” बेतिया में ग्रामीणों का इंसाफ: गांव की लड़की से छेड़खानी करने वाले 2 मनचलों को जमकर पीटा, चेहरे पर कालिख लगाकर चप्पल से पिटाई का Video Viral Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग में धड़ल्ले से हो रही युवाओं की भर्ती, चुनौती से निपटने के लिए पुलिस ने तैयार किया मास्टरप्लान वर्दी का ख्वाब साकार कर रहे हैं अजय सिंह, फिजिकल की तैयारी के लिए युवाओं को दे रहे हाई जम्पिंग गद्दा कर्नाटक में पूर्व DGP की हत्या, पत्नी पर लगा संगीन आरोप, बिहार के रहने वाले थे ओम प्रकाश PBKSvsRCB: पंजाब किंग्स पर जीत के साथ विराट कोहली ने तोड़ डाला धोनी का यह बड़ा रिकॉर्ड, अब रोहित शर्मा की बारी Bihar News: चुनावी साल में केंद्र सरकार ने खोला खजाना, बिहार के लिए बनाया विकास का यह मेगा प्लान; जानिए.. Bihar News: एक गलती और कई दुकानें राख में तब्दील, लाखों की संपत्ति स्वाहा, कहीं आप भी तो नहीं करते यह भूल? मुंगेर में 5 मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार बनाते 3 कारीगर गिरफ्तार Bihar Crime: शराब तस्करों का पीछा करने के दौरान पुलिस की गाड़ी पलटी, 2 पुलिसकर्मी घायल, तस्कर गिरफ्तार

Bihar Crime: पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ का स्मैक जब्त

Bihar Crime: पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ का स्मैक जब्त

12-Dec-2024 10:48 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: पूर्णिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 5 करोड़ रुपये का स्मैक बरामद किया है। थानाध्यक्ष मुफस्सिल थाना सशस्त्र बल के साथ रात्रि गश्ती के दौरान समय 02:15 बजे बलौरी स्थित NH31 के ओवर ब्रीज पर थे उसी समय मरंगा के तरफ से एक ग्रे रंग की स्विफ्ट कार आ रही थी जो पुलिस बल को देखकर पहले धीमी हुई एवं फिर घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा। जब उस कार के पास पुलिस बल जाने लगी तो उस कार से एक व्यक्ति निकल कर भागने का प्रयास किया जिसे साथ के पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। 


पकड़ाये व्यक्ति एवं कार के चालक का नाम पता पूछने पर उसने अपना अपना नाम क्रमशः रौनक कुमार पिता महावीर प्रसाद विश्वास सा० खुश्कीबाग थाना सदर जिला पूर्णिया एवं रिक्की सिंह पिता स्व० शिवशंकर सिंह सा० नेवालाल चौक थाना मरंगा जिला पूर्णिया बताया। पकड़ाये व्यक्ति एवं कार का विधिवत तलाशी लिया गया तो कार के डिक्की से प्लास्टिक में बंधा हुआ कुल 5.190 किलो ग्राम स्मैक एवं अन्य सामान बरामद हुआ। बरामद सामानों को विधिवत जप्त करते हुए पकड़ाये दोनो अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस संपूर्ण कार्रवाइ में मुफस्सिल थाना के पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों की भूमिका सराहनीय एवं प्रशंसनीय रही है।


बरामदगी :-

01. स्मैक 50 पैकेट जिसका वजन 5.190 किलो ग्राम

02. मोबाईल फोन-04

03. एक मारूती कार रजि० नंबर BR11 AZ 7114 BRILAZ 7114 

04. नकद-2050 रूपया

05. नेपाली 50 रूपया का एक नोट

06. आधार कार्ड-02

07. पैन कार्ड-01

08. ए०टी०एम० कार्ड-02

09. ड्राइविंग लाइसेंस-01


गिरफ्तारी :-


01. रौनक कुमार पिता महावीर प्रसाद विश्वास सा० खुश्कीबाग थाना सदर जिला पूर्णिया

02. रिक्की सिंह पिता स्व० शिवशंकर सिंह सा० नेवालाल चौक थाना मरंगा जिला पूर्णिया (चालक)


छापामारी दलः-

01. पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार,

02. पी०टी०सी० विवेक कुमार सिंह

03. सि0 1026 असगर आलम

04. सि0 454 जय प्रकाश पासवान

05. सि0 460 वरूण शर्मा सभी थाना मुफस्सिल