ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी

पूर्णिया: पनोरमा हाईट बेलोरी में बने मंदिर में प्रतिमा स्थापना के मौके पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

10-Dec-2023 04:22 PM

By First Bihar

PURNEA: पूर्णिया के बेलोरी स्थित पनोरमा हाईट में बने नव निर्मित मंदिर में रविवार से आयोजित श्री-श्री 108 शिव परिवार प्रतिष्ठा शुभारंभ सह प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के मौके पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सुबह 8 बजे से ही महिला श्रद्धालुओं की भीड़ पनोरमा ग्रुप के ई होम्स परिसर में लगना शुरू हो गया था।


पनोरमा ई होम्स से महिला श्रद्धालुओं के साथ पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने भी जल भरकर कलश को माथे पर लेकर शहर के बेलोरी बाईपास स्थित बेलोरी एवं विभिन्न मार्ग से गुजरते हुए भाया बेलोरी चौक होते हुए पनोरमा हाईट में बने मंदिर प्रांगण में पहुंचे, जहां आचार्य पंडित मनोज झा, पंडित आचार्य ज्योतिष झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण एवं सनातनी विधि-विधान के साथ पूरे अनुष्ठान से पूजा-अर्चना शुरू किया।


वहीं दौरान छोटा बिहारी झांकी टीम के द्वारा विभिन्न वेष-भूषा में युवती व छोटे-छोटे बच्चे हनुमान, राधा-कृष्ण व अन्य भगवान का रूप धारण कर डीजे पर बज रहे भक्ति गाने पर थिरकते नजर आए। कलश यात्रा में सभी लोगों के लिए पनोरमा ग्रुप द्वारा शुद्ध पेयजल का इंतजाम किया गया था। सौरा नदी से चलकर श्रद्धालु जैसे ही पनोरमा हाईट के मंदिर प्रांगण पहुंचे, जवां फूलों की बारिश कर सभी का भव्य स्वागत किया गया।


प्रतिमा स्थापना के मौके पर सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिसमें रानीपतरा थाना पुलिस के द्वारा भारी संख्या में महिला पुलिस की तैनाती की गई थी। कलश यात्रा के दौरान पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा, अजय झा उर्फ मुरारी झा, संजय सरकार, श्रीराम सेवा संघ के राणा प्रताप सिंह, रितेश झा, अभिलाष, मनोहर, आनंद, अजय भगत, दिलीप, राहुल चौबे, नंद गोपाल जी, चंदन समेत अन्य लोग मौजूद थे।


news image


news image


news image


news image