नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? Bihar News : 20 साल तक बिहार में चला Nitish Kumar का जादू, BJP से गठबंधन कई बार बिगड़ा और कई बार बना; पढ़िए क्या रहा है हिस्ट्री Bihar Politics : सीएम नीतीश से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे अमित शाह, NDA नेताओं के साथ नामांकन करने निकलें UPSC Success Story: डॉक्टर बनने का टूटा सपना, 120 दिन की तैयारी और बिना कोचिंग बनी IAS, जानिए पूरी कहानी Bihar Politics : BJP ने दिया नीतीश कुमार को धोखा, चाचा को निमंत्रण देने के सवाल पर बोले तेजस्वी ....बिहार की जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब
14-Oct-2019 08:22 PM
By Tahsin
PURNEA : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की पुलिस पूरी कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में पूर्णिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 13 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से भारी मात्रा में चोरी के जेवरात, लैपटॉप और अन्य सामान जब्त किये गए हैं.
पुलिस को मिली इस बड़ी सफलता के बारे में बताते हुए पूर्णिया एसपी विशाल शर्मा ने बताया कि कई दिनों से शहर में चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं. लगातार एक ही तरह से चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था. इस बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भारी मात्रा में चोरी के सामान बेचने के लिए चोर इकट्ठे हुए हैं. पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए तीन चोरों को दबोचा.
गिरफ्तार चोरों से पूछताछ के बाद उनके साथियों और ठिकानों के बारे में पता लगाया गया. पुलिस ने उनके ठिकानों पर छापेमारी कर १० और चोरों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो लैपटॉप, 5 मोबाइल फोन, एलईडी टीवी और भारी मात्रा में चोरी के जेवरात बरामद किये. चोरों के पास से हथौड़ा, कुल्हाड़ी, दबिया और चाबी भी जब्त किया गया.