ब्रेकिंग न्यूज़

आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम

Home / news / पूर्णिया में पनोरमा समूह का भव्य कार्यक्रम, पनोरमा ग्रुप के 450 नए मकान...

पूर्णिया में पनोरमा समूह का भव्य कार्यक्रम, पनोरमा ग्रुप के 450 नए मकान मालिकों को बॉलीवुड स्टार्स ने सौंपी चाबी

24-Nov-2024 11:47 PM

By First Bihar

Purnea: पनोरमा समूह द्वारा पूर्णियां में आयोजित एक भव्य और शानदार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री(बिहार) और विकासशील पार्टी के संरक्षक श्री मुकेश सहनी जी एवं उद्घाटनकर्ता पूर्णियां की महापौर श्रीमति विभा कुमारी जी शामिल हुई।


यह कार्यक्रम न केवल शहर को बॉलीवुड की चमक से रोशन किया, बल्कि युवा प्रतिभाओं को मंच देकर उनके हुनर को भी प्रोत्साहित किया। ई-होम्स पनोरमा में आयोजित इस पूरे दिन के कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियाँ और प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभा प्रतियोगिता, प्रॉपर्टी फेयर और लोन मेला शामिल थे।


दोपहर से लेकर शाम तक यादगार आयोजन दिनभर चलने वाली इन गतिविधियों के बाद शाम 6:00 बजे एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें पुरस्कार वितरण और पनोरमा परिवार संपत्ति के 451 नए मालिकों को चाबी प्रदान की गई।


 इस आयोजन में बॉलीवुड की मशहूर हस्तियाँ महिमा चौधरी, तुषार कपूर, एहसान कुरैशी, साजिद खान और दानिश साबरी ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और अपने अनुभव साझा किए।


युवा प्रतिभाओं को मिला मंच

आयोजक पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक सह समाजसेवी श्री संजीव मिश्रा जी ने बच्चों और युवाओं को उनके हुनर को निखारने के लिए मंच प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया। गायन, नृत्य, और अन्य कला क्षेत्रों में आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेताओं को सम्मानित किया गया। बच्चों और युवाओं के उत्साहवर्धन के लिए इस प्रकार का आयोजन पनोरमा समूह की सराहनीय पहल है।

मनोरंजन और सामाजिक जागरूकता का संगम

यह कार्यक्रम सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें शिक्षा, बेरोजगारी और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर भी ध्यान दिया गया। पनोरमा समूह ने इस आयोजन के माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक कल्याण का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस शानदार आयोजन ने उपस्थित दर्शकों और प्रतिभागियों के लिए यादगार पल बनाए। कार्यक्रम का समापन बॉलीवुड कलाकारों के सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आयोजकों की सराहना के साथ हुआ।