ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए

Home / news / पूर्णिया शहर के लोगों के लिए उत्सव भवन के रूप में मिली बड़ी...

पूर्णिया शहर के लोगों के लिए उत्सव भवन के रूप में मिली बड़ी सौगात, मेयर विभा कुमारी ने किया उद्घाटन

11-Dec-2024 05:02 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: पूर्णिया नगर निगम की तरफ से शहर वासियों के लिए उत्सव भवन के रूप में एक नई सौगात दी गई है। पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी द्वारा अशोक सम्राट भवन के आधुनिक परिसर का उद्घाटन किया गया। जिसमें महज़ 25 हजार में विवाह उत्सव से लेकर अन्य छोटे-बड़े उत्सवों के लिए संपूर्ण व्यवस्थाएं दी गई है।


बड़े परिसर में उत्सव भवन के साथ-साथ पार्किंग की व्यवस्था से लेकर पार्क तक दिए गए हैं। इस भवन में दो बड़े बैंकट हॉल से लेकर चार एसी कमरे भी हैं। यह भवन पूर्ण वातानुकूलित है, जो भी मध्यम वर्गीय परिवार बड़े विवाह भवन को बुक नहीं कर पाते हैं, शादी समारोह या अन्य समारोह के लिए वह इस भवन को आसानी से नगर निगम के द्वारा बुकिंग कर सकते हैं।


महापौर विभा कुमारी ने बताया कि पूर्णिया में बड़े उत्सव के लिए लाखों में बड़े भवन या गार्डन बुक किए जाते हैं। ऐसे में मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए सम्राट शोक भवन को उत्सव भवन के रूप में बनाया गया है,जहां आसानी से लोग बुकिंग करा सकते हैं।


जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सम्राट अशोक भवन पहले से निर्मित था। यहां रखरखाव के अभाव में सामानों की चोरी हो जाता करती थी। अब इसे उत्सव भवन बना दिया गया है। जहां 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे। इसके अलावा हाय मास्क लाइट भी भवन के बाहर लगाया गया है, जो आसपास के रहने वालों को भी रोशनी प्रदान करेगा।


news image