बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप
01-Aug-2021 01:20 PM
By Tahsin Ali
PURNEA : इस वक्त एक बड़ी खबर पूर्णिया जिले से सामने आ रही है जहां मजदूरों से भरी पिकअप वैन का एक्सीडेंट हो गया है. इस हादसे में 22 मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.
हादसा पूर्णिया एनएच 31 स्थित उफ़्रैल चौक पर हुआ. मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप पर सवार होकर 22 मजदूर पूर्णिया रैक पॉइंट से अपने घर नवगछिया के रंगरा जा रहे थे तभी यह एक्सीडेंट हुआ. इस एक्सीडेंट में सभी मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गए.
स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पूर्णिया में भर्ती कराया गया. हॉस्पिटल में एक मजदूर की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे भागलपुर रेफर कर दिया है. डॉक्टर के अनुसार, सभी मजदूरों को काफी गंभीर चोटें आईं हैं. सभी का जांच कराया जा रहा है.