ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे

Home / news / Chhath Puja 2024: पूर्णिया मेयर विभा कुमारी ने छठ घाटों का किया निरीक्षण,...

Chhath Puja 2024: पूर्णिया मेयर विभा कुमारी ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

04-Nov-2024 06:47 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: पूर्णिया में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां अंतिम चरण मे हैं। छठ पूजा को लेकर नगर निगम प्रशासन दिन-रात घाटों की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, लाईटिंग, रौशनी की व्यवस्था आदि में जुटा है और इसकी तैयारी पर महापौर समेत नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मी अपनी नजर बनाए हुए हैं।


पूर्णिया की महापौर दिपावली के बाद से ही प्रतिदिन छठ घाटों का निरीक्षण कर रही हैं। सोमवार को भी महापौर विभा कुमारी, नगर आयुक्त श्रीकुमार मंगलम, उप नगर आयुक्त पंकज कुमार एवं समाजसेवी जितेंद्र यादव ने वार्ड पार्षदों, नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ मिलकर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सौरा नदी कालीबाड़ी सिटी स्थित चारों घाट, पोलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित छठ पोखर, पक्की तालाब का जायजा लिया।


इसके साथ ही उन्होंने मरंगा वार्ड नंबर आठ धोबी घाट, वार्ड नंबर 9 स्थित खामपाड़ा छठ घाट, वार्ड नंबर 10 हरदा नदी गुड मिल्की घाट सहित विभिन्न छठ घाटों, छठ पोखर, नहर एवं जलाशयों का निरीक्षण किया तथा तैयारी का जायजा लिया। महापौर ने कालीबाड़ी सौरा नदी सिटी में स्थित चारों छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तैयारी में जुटे कर्मियों से भी बात कर जल्द से जल्द सारी तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट पर मौजूद व्रतियों से भी तैयारियों को लेकर बातचीत की। 


महापौर ने व्रतियों से कहा कि नगर निगम द्वारा छठ घाटों पर पूरी व्यवस्था की जा रही है बावजूद इसके कहीं अगर कुछ कमी नजर आती है तत्काल इसकी सूचना मुझे या नगर निगम के किसी भी कर्मी को दें, तत्काल समस्या का समाधान किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान महापौर ने छठ घाटों के चारों ओर घूम-घूम कर साफ-सफाई, पहुंच पथ, रौशनी, लाईटिंग सहित अत्यधिक पानी एवं तेज बहाव वाले स्थलों का जायजा लिया।