ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति

नहीं रहे जैविक खेती के पुरोधा संजय बनर्जी, सीमांचल के लिए अपूरणीय क्षति

नहीं रहे जैविक खेती के पुरोधा संजय बनर्जी, सीमांचल के लिए अपूरणीय क्षति

31-Jan-2021 10:12 PM

By Tahsin Ali

PURNEA :  जैविक खेती के लिए एसबीआई से वीआरएस लेकर खुद को इस दिशा में वर्षों तक समर्पित रखनेवाले पूर्णिया के जैविकमैन संजय बनर्जी का निधन हो गया है. वे पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. उनका इस दुनिया से जाना सीमांचल के लिए अपूरणीय क्षति बताई जा रही है.


जैविकमैन संजय बनर्जी हाल के कुछदिनों से बीमार चल रहे थे. रविवार को उनकी अंतिम चिकित्सा और अंतिम यात्रा में पूर्णिया के बांग्ला साहित्यकार अजय सान्याल साथ रहें. संजय बनर्जी जैविक खेती और समाजसेवा से जुडे थे और हरदिन जैविक खेती के लिए जागरुक और सार्थक बहस में लगे रहते थे. नुक्कड़ कथा कार्यक्रमों की कड़ी से उन्होंने कई सामाजिक प्रयास किये. पूर्णिया में एक बड़े ड्रामा शो देवन मिसिर के आयोजन में उनकी भूमिका खास थी. 


वे पूर्णिया मुंगेर और उत्तर बंगाल के इलाकों में लीज पर जमीन लेकर जैविक खेती कराते और करते रहे. संजय बनर्जी जैविक खेती पर प्रशिक्षण और सम्भाषण के लिए जगह जगह जाते रहे. उन्होंने जैविक खेती की पढ़ाई सिलेबस और मूल बीज के सवाल पर एक कृषि परामर्श हेतु आयोजित राजकीय सभा में सूबे के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री से सीधी बहस की थी. पूर्ववर्ती कृषि मंत्री प्रेम कुमार और कई कृषि पदाधिकारी और विशेषज्ञ उनसे प्रभावित थे.