ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Purnea News: बिहार में नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला, पूर्णिया में...

Purnea News: बिहार में नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला, पूर्णिया में दो पक्षों की बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

14-Dec-2024 06:35 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: सरकार के लाख प्रयास के बाद बिहार में भूमि विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्णिया में जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


घटना शनिवार की सुबह 7 बजकर 50 मिनट की बतायी जा रही है। पूर्णिया के डगरूआ थाना क्षेत्र अंतर्गत आसजा गांव वार्ड संख्या 13 में ज़मीनी विवाद को लेकर खूब लाठी डंडे चले। इस दौरान 55 वर्षीय मोहम्मद कासिम के सिर पर गहरी चोट आई है। जिसे पहले डगरूआ थाना ले जाया गया जहां गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस ने पहले इलाज कराने की सलाह दी। परिजन कासिम को डगरूआ प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले गये। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पूर्णिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।


घायल कासिम के बेटे इसराइल ने बताया कि उन्होंने 2006 में ज़मीन खरीदी थी। जिसका रजिस्ट्री से लेकर केवाला तक उनके पास है। सरकारी अंचल अमीन की रिपोर्ट भी उनके पास है। बीते 4 महीने से पड़ोस के ही नाजिम और उनके सहयोगी जमीन पर कोई काम करने नहीं दे रहे हैं। शनिवार की सुबह कासिम अपने बेटों के साथ खेत में लगे मक्का को देखने गया तब इसी दौरान नाजिम और उनके सहयोगी के साथ-साथ करीब 20 से 25 की संख्या में लोग लाठी डंडे और धारदार हथियार के साथ आ धमके  ज़मीन को लेकर कहासुनी होने लगी। जिसके बाद कासिम और उनके परिवार वालों पर हमला शुरू हो गया ।


हंगामे के बीच ग्रामीण सद्दाम ने मारपीट का वीडियो बना लिया। वीडियो में कासिम पर हमला होता नज़र आ रहा है । सद्दाम के वीडियो बनाने पर उन्हें भी मारने की धमकी दी गई। फिलहाल कासिम का इलाज पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।