खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
23-Jun-2023 06:37 PM
By First Bihar
PATNA: पटना में विपक्षी दलों की बैठक के बाद आयोजित की गई साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लालू ने बीजेपी को आड़े हाथ लिया। लालू ने बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा कि पूरी तरह से फिट हो गए हैं और अब नरेंद्र मोदी के साथ साथ बीजेपी को भी फिट कर देंगे। लालू ने कहा कि इस बार तो तय है कि गए ई लोग गए। बीजेपी और नरेंद्र मोदी का बहुत बुरा हाल होने वाला है।
दरअसल, विपक्षी दलों की बैठक के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद ने कहा कि पूरी तरह से फिट हो गए हैं और अब नरेंद्र मोदी और बीजेपी को फिट कर देना है। आज के बैठक में तय हुआ है कि शिमला में अगली बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम सभी को एक होकर रहना है। वोट बंटने के कारण बीजेपी और आरएसएस जीत जाते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
उन्होने कहा कि देश टूट के कगार पर खड़ा है। हिंदू-मुस्लिम का नारा देकर और हनुमान जी का नाम देकर ये लोग चुनाव लड़ता है लेकिन इस बार कर्नाटक में महावीर जी नाराज हो गए और ऐसा गदा मारे की राहुल गांधी की पार्टी जीत गई। बजरंगबली अब हम लोगों के साथ हो गए हैं और हनुमान की सेना को हमलोग जमा कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और बीजेपी का आने वाले समय में बुरा हाल होने वाला है।