बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी
09-Dec-2019 09:04 PM
RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव से पहले आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी खूब गरजें। केन्द्र की मोदी सरकार को निशाना बनाते हुए उन्होनें कहा कि आज पूरे विश्व में भारत को बलात्कार कैपिटल के रूप में जाना जा रहा है।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि देश के किसी भी राज्य में महिलाएं आज सुरक्षित नहीं हैं। देश के हर राज्य में महिलाओं पर अत्याचार और बलात्कार हो रहा है। लेकिन देश के पीएम इस संबंध में एक शब्द भी नहीं बोलते हैं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि कभी भी आपने किसी गरीब या किसान से मोदी जी को गले मिलते नहीं देखा होंगे। लेकिन हर दिन उद्योगपतियों से दिनभर टीवी पर हाथ मिलाते जरूर दिख जाते हैं पीएम। क्योंकि गरीब किसान की जमीन छीनकर इन उद्योगपतियों को जमीन देते हैं और इसके बदले में दिनभर इन्हें टीवी पर दिखाने का ठेका मिल जाता है।
राहुल गांधी ने सीएम रघुवर दास को निशाने पर लेते हुए कहा कि भारत में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री झारखंड के हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार बननी तय है और सरकार बनते ही किसानों का धान 25 सौ रुपये क्विंटल खरीदारी होगी।