Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव
02-Aug-2021 12:32 PM
PATNA : बिहार में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. मौसम विभाग ने सभी 38 जिलों के लिए 5 अगस्त तक ब्लू अलर्ट जारी कर दिया गया है. इस दौरान वज्रपात और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है. उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के जिलों में कई स्थानों पर हल्की बारिश का अलर्ट है. 2-4 अगस्त तक 6 जिलों खगड़िया, सुपौल, कटिहार, पूर्णिया, सीतामढ़ी और अररिया में भारी बारिश का अनुमान है. जबकि, 5 अगस्त को पूरे बिहार में हल्की बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर बिहार के पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में कई स्थानों पर 5 अगस्त तक हल्की बारिश की आशंका है. वहीं, दक्षिण बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया और जमुई में कई स्थानों पर हल्की बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है.
बंगाल की खाड़ी की तरफ से पश्चिम की ओर बढ़ने वाले निम्न हवा के दबाव और बिहार, झारखंड से होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपरी हिस्से पर बने साइक्लोन सर्किल के प्रभाव से पटना सहित 19 जिलों में 3 से 11 एमएम तक बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने 3 अगस्त तक ग्रीन अलर्ट जारी किया है. इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है.