खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
29-Jun-2023 12:30 PM
By First Bihar
PATNA : मुंगेर ललन सिंह का गढ़ नहीं है। गढ़ तो बिहार की जनता का है। हम उनके साथ थे तो वो थे, आज हम उनके साथ नहीं है तो वो भी इस बार नहीं होंगे। इन लूटने वालों को स्पेशल पैकेज देने का क्या मतलब है, पहले से जो मिला है उसको सही ढंग से खर्च करें तब तो। यह बातें केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने कही है।
दरअसल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अमित शाह का आज बिहार दौरा है। शाह लखीसराय में भाजपा महाजनसंपर्क अभियान के तहत एक जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह का जिस इलाके में आज सभा हो रहा है, यह इलाका जेडीयू के अद्यक्ष ललन सिंह का गढ़ माना जाता है। अब इसी लेकर जब अश्वनी चौबे से सवाल किया गया तो उन्होंने साफ़ शब्दों में कह दिया कि- मुंगेर ललन सिंह का गढ़ नहीं है। पूरा बिहार भाजपा का गढ़ है। हम उनके साथ थे तो वो थे आज हम उनके साथ नहीं हैं तो वो भी नहीं हैं।
इसके आलावा अमित शाह के आगमन को लेकरमहागठबंधन में शामिल नेताओं के तरफ से जो स्पेशल पैकेज की मांग की जा रही है उसको लेकर भी इन्होंने कहा कि, - पहले जो मिला है उसे सही ढंग से खर्च तो करें। इन लूटने वाले लोगों को स्पेशल पैकेज देने का निर्णय लेना कहां से उचित होने वाला है। ये लोग तो सिर्फ लूटने में लगे रहते हैं।
इधर,यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर मुस्लिम संगठनों द्वारा जो विरोध किया जा रहा है उसको लेकर चौबे ने कहा कि, यह किसी संगठन के तुष्टीकरण की बात नहीं है। इसमें सबका संतुष्टिकरण हो इसका ध्यान रखा जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा है तुष्टीकरण नहीं संतुष्टिकरण हो सब संतुष्ट हो जाएंगे, इसका कोई विरोध नहीं करेगा। इससे पहले कुछ लोग राम मंदिर का विरोध कर रहे थे, आज है सब लोग जानते हैं। यह विरोध नाटकीय ढंग से विरोध होता है। कुछ ऐसे लोग हैं जो विरोध कराने का ठेका ले रखा है। जनता सब मिलकर रहना चाहती है।