ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में लगी भीषण आग, इलाके में हड़कंप

27-Jul-2022 03:12 PM

By AJIT

JEHANABAD: बड़ी खबर जहानाबाद जिले की है, जहां घोषी थाना के ठीक सामने पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में भीषण आग लग गई। इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आगजनी को लेकर तरह-तरह की बात सामने आ रही है। वहीं, स्थानीय लोगों के अनुसार शार्ट सर्किट की वजह से ये आग लगी है। 



आपको बता दें, जिस बिल्डिंग में आग लगी है, उसी में नीचे पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम है। वहीं, ऊपर में पंजाब नेशनल बैंक भी है। आग लगने के बाद फायर बिग्रेड को सूचना दी गई है। वहीं, कुछ लोग इस आगजनी के बाद आग को बुझाने की जगह मोबाइल से वीडियो बनाते दिखे। फिलहाल घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 



हालांकि आज जिले में सुबह से बारिश भी हो रही है। इसके बावजूद पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में भीषण आग लग गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों इधर-उधर भागने लग गए।