गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
11-Oct-2022 08:33 AM
PATNA : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की स्पेशल यूनिट ने आज सुबह सवेरे एक बड़ी कार्यवाही की है. पूर्णिया के एसपी दयाशंकर के ठिकानों पर विजिलेंस की स्पेशल यूनिट ने छापेमारी की है. छापेमारी में आईपीएस दया शंकर के घर आय से अधिक 71 लाख 42 हजार रूपये बरामद हुए हैं. एसवीयू ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज किया था, जिसके बाद कोर्ट से सर्च वारंट जारी किया गया था. इसके बाद आईपीएस के घर छापेमारी की गई.
आपको बता दें, दया शंकर 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वे कई जिले में एसपी रहे हैं. जानकारी के मुताबिक़ एसवीयू ने उनके खिलाफ शिकायतें की, जिसके बाद एडीजी नैय्यर हसनैन खान ने एक टीम का गठन किया और फिर छापेमारी शुरू की गई. जांच में यह पुष्टि हुई की आईपीएस दया शंकर ने आय से अधिक संपत्ति बना रखे हैं.
पूर्णिया में एसपी दयाशंकर के साथ-साथ पुलिस लाइन सहित सदर थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह के आवास समेत कई ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस और ईओयू की टीम की रेड चल रही है.