पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त
23-Sep-2020 06:09 PM
PATNA: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जन अधिकार पार्टी (लो) के गुरुवार को अपना प्रतिज्ञा पत्र जारी करेगी. इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव और अन्य नेतागण मौजूद रहेंगे.हिंदी के प्रसिद्ध कवि गोपाल सिंह नेपाली की बेटी सविता सिंह नेपाली ने जाप की सदस्यता ली. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने सविता सिंह नेपाली को पार्टी की सदस्यता दिलाई.सविता सिंह का पार्टी में स्वागत करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि, हमारी पार्टी हर संकट में जनता के बीच होती है.पटना का जलजमाव हो, मुज़फ्फरपुर में चिमकी बुखार, बाढ़ हो या कोरोना वायरस, हमारे कार्यकर्ता हमेशा जन सेवा में लगे रहे.
हमारी इसी भावना से प्रेरित होकर रोज सैकड़ों लोग हमसे जुड़ रहे है. आज सविता सिंह जी हमारी पार्टी से जुड़ी. मैं इनका स्वागत करता हूँ और इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ.पप्पू यादव ने आगे कहा कि, बिहार विधानसभा चुनाव में जनता उन सभी नेताओं को सबक को सिखाएगी जो जीतने के बाद जनता को भूल जाते हैं. इस बार हम पूरी तैयारी के साथ चुनाव में उतरेंगे और जनता हम पर अपना भरोसा जरूर दिखाएगी.
सविता सिंह नेपाली ने कहा कि, पप्पू यादव के कार्यों से मैं बहुत प्रभावित हूँ. आपदा में जब सभी नेता गायब हो जाते है तो जाप अध्यक्ष आम जनता के बीच होते हैं. इस मौके पर अनिल कुमार, कुंदन कुमार, मनीष ठाकुर, रविकांत शर्मा समेत सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली.इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू, राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा, अवधेश लालू उपस्थित थे.