ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / IAS Sanjeev Hans: IAS अधिकारी संजीव हंस की 23.72 करोड़ की संपत्ति अटैच,...

IAS Sanjeev Hans: IAS अधिकारी संजीव हंस की 23.72 करोड़ की संपत्ति अटैच, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन

16-Dec-2024 09:31 PM

By FIRST BIHAR

IAS Sanjeev Hans: आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में ईडी (ED) ने बिहार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव हंस (ias officer sanjeev hans) के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने संजीव हंस की 23.72 करोड़ की संपत्ति अटैच किया है।


दरअसल, बिहार के वरिष्ठ आईएस अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ ईडी मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही है। ईडी की टीम ने पिछले दिनों दिल्ली, गुड़गांव, कोलकाता, जयपुर और नागपुर में IAS अधिकारी संजीव हंस और अन्य के खिलाफ 13 जगहों पर छापेमारी की थी। ये छापेमारी संजीव हंस के करीबी सहयोगियों और रियल एस्टेट और सेवा क्षेत्र में शामिल अन्य पार्टियों के परिसरों पर की गई थी।


इतना ही नहीं ईडी ने पिछले दिनों ED ने बिहार के IAS अफसर संजीव हंस और राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव की पत्नियों को समन भेजा था। प्रवर्तन निदेशालय ने दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी ने नोटिस के बाद संजीव हंस की पत्नी पूछताछ के लिए पटना स्थित ईडी दफ्तर पहुंची थीं हालांकि गुलाब यादव की पत्नी पूछताछ के लिए नहीं पहुंची थीं।


अब ईडी ने संजीव हंस और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में करीब 23.72 करोड़ की 7 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। ईडी ने नागपुर में 3 भूखंड, दिल्ली में 1 फ्लैट और जयपुर में 3 फ्लैट को अटैच किया है, जो संजीव हंस, और उनके सहयोगियों प्रवीण चौधरी, पुष्पराज बजाज और उनके परिवार के लोगों के नाम पर हैं। सोशल मीडिया एक्स पर ईडी ने इसकी जानकारी दी है।

news image