BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार
29-Dec-2024 02:42 PM
By First Bihar
rashtrapati draupadi Murmu: भारत की राष्ट्रपति(President Of India) द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) एक बार फिर बिहार दौरे पर आने वाली हैं। अगले साल बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच(pmch) के स्थापना के सौ साल हो रहे हैं। राष्ट्रपति PMCH के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए पटना पहुंचेंगी।
जानकारी के मुताबिक, आगामी 25 फरवरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय दौरे पर बिहार आएंगी। शताब्दी समारोह के दौरान वह पीएमसीएच के नए भवन का लोकार्पण करेंगी। आगामी 24 और 25 फरवरी को पीएमसीएच के शताब्दी समारोह का आयोजन पटना के बापू सभागार में किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में देश और विदेश से काफी संख्या में पूर्ववर्ती छात्रों के भी शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बता दें कि पीएमसीएच की स्थापना 1874 में टेंपल मेडिकल स्कूल के रूप में हुई थी लेकिन समय के साथ इसका स्वरूप बदलता गया। पीएमसीएच को 5462 बेड की सुविधा के साथ दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल के रुप में विकसित किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, पीएमसीएच के पुनर्विकास पर साल 2028 तक तीन चरणों में पांच हजार करोड़ से अधिक की राशि खर्च होगी। देश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के रूप में विकसित किए जा रहे इस अस्पताल के भवन की छत पर हेलीपैड बनाया जा रहा है ताकि जरुरत पड़ने पर पीएमसीएच की छत पर एयर एम्बुलेंस उतारा जा सके।