ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / प्रेमिका से मिलना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने करवा दी शादी

प्रेमिका से मिलना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने करवा दी शादी

25-Jun-2022 07:42 PM

MUNGER: रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलना एक प्रेमी को भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने पकड़कर दोनों की शादी करा दी। मामला मुंगेर के धरहरा थाना क्षेत्र के इटवा गांव का है। जहां रात के अंधेरे मे पड़ोस के गांव का युवक अपनी प्रेमिका से छिपकर मिलने पहुंचे था लेकिन तभी इसकी भनक प्रेमिका के परिजनों और ग्रामीणों को लग गई। फिर क्या था ग्रामीणों ने दोनों को मौके से पकड़ लिया। 


जिसके बाद लड़की के परिजनों को बुलाया गया और उनसे अनुमति लेकर हिन्दू रीति रिवाज के साथ दोनों की शादी करवायी गयी। हालांकि इस दौरान लड़का शादी करने से इनकार कर रहा था। यहां की कंधे पर गमछा रखने तक को वो तैयार नहीं था। ग्रामीणों ने जब युवक को लड़की की मांग में सिन्दूर भरने को कहा तो वह आनाकानी करने लगा।


 उसे ग्रामीणों ने काफी समझाया बुझाया तब भी वो शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ। तब ग्रामीणों ने हाथ पकड़कर युवक से लड़की की मांग में सिन्दूर डलवाया। जिसके बाद दोनों की शादी संपन्न हुई। इस शादी का वीडियो गांव के लोगों ने अपने-अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस शादी की चर्चा आस-पास के गांवों में भी खूब हो रही है।