बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त देश के कौन-कौन से राज्यों में अलग धर्मांतरण कानून! और कहां मिलती है सबसे कड़ी सजा, जानें यहाँ
29-Sep-2022 05:51 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हो गया है। यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। पटना के बिहटा इलाके में 4 लोगों की हत्या कर दी गयी वही पटना सिटी के खाजेकलां घाट पर दिनदहाड़े एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। इस दौरान युवक को गंगा नदी में फेंकने की भी कोशिश की गयी। युवक के शोर मचाये जाने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे अपराधियों के चंगुल से बचाया और आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही गुरु गोविंद सिंह अस्पताल पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। युवक की पहचान बेगमा की हवेली निवासी सूरज पांडेय के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सूरज पांडेय की पड़ोस की युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका विरोध युवती के परिजन कर रहे थे। दोनों के अटूट प्रेम संबंध देख युवती के परिजनों ने लड़की की शादी दूसरे जगह कर दी। वहीं युवती की दूसरे जगह शादी होने के बाबजूद भी वह अपने पहले प्रेमी सूरज से मोबाइल पर बात करती थी।
जिसकी जानकारी युवती के परिजनों को लग गयी। जिसके बाद परिजनों ने सूरज की हत्या का मन बना लिया और प्रेमी सूरज की तलाश शुरू कर दी। परिजनों ने अपने 8 गुर्गो के साथ मिलकर गंगा घाट के पास उसे घेर लिया और जान से मारने की कोशिश की। जहां युवती के परिजनों ने सूरज की इस कदर पीटा की वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसी जान बचायी। पिटाई कर रहे सभी लोग मौके से फरार हो गये। पीड़ित के बयान पर थाने में मामला दर्ज किया है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।