हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
18-Mar-2023 08:18 PM
By AJIT
JEHANABAD: जहानाबाद के अरवल मोड़ के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब कुछ लोग एक लड़की से बीच सड़क पर मारपीट करने लगे। लड़की की पिटाई का वीडियो पलक झपकते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जब वायरल वीडियो की पड़ताल की गयी तब पूरा मामला सामने आ गया है।
दरअसल लड़की अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके साथ मारपीट कोई और नहीं कर रहा था बल्कि खुद उसके परिवारवाले उसे पीट रहे थे। लड़की अपने प्रेमी को मिलने आई थी। जिसकी भनक लड़की के घरवालों को किसी ने दे दी। लड़की के घरवाले उसका पीछा करते करते उसके पास पहुँच गए।
लड़की जैसे ही अपने प्रेमी से मिलने अरवल मोड़ पहुंची घरवालों ने दोनों को पकड़ लिया और बीच सड़क पर ही लड़की के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी सभी लड़की को पीटता हुआ देख रहे थे। तो वही कुछ लोग वीडियो बनाने में मग्न थे। किसी ने सोशल मीडिया पर वीडियो को अपलोड कर दिया जिसके बाद वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। पुलिस को किसी ने मामले की जानकारी दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी समझा-बूझाकर लोगों को शांत कराया।