ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

प्रेमी के साथ मिलकर पति की निर्मम हत्या, घर में लगे CCTV को हटाने के बाद घटना को दिया अंजाम

16-Mar-2024 06:28 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: पूर्णिया में एक कलयुगी पत्नी ने पति की हत्या कर दी। उसने खुद के सुहाग को ही उजाड़ दिया। घटना मधुबनी थाना के मेहता चौक की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान हार्डवेयर कारोबारी प्रदीप मेहता के रूप में हुई है। उनके चचेरे भाई रजनीश ने बताया कि प्रदीप की पत्नी सितम सिंह का नितेश नाम के व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। 


इसी वजह से सितम सिंह ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को पहले लोहे की रॉड से पीटा फिर गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि पति को अपनी पत्नी पर पहले से ही शक था लेकिन जब भी पति बोलता था तब उल्टे पत्नी झगड़ने लगती थी। पत्नी की हरकतों से तंग आकर उसने घर में सीसीटीवी भी लगाया था लेकिन पत्नी को जब पता चला की घर में सीसीटीवी लगाया गया है तो उसने हटवा दिया। 


सीसीटीवी घर से हटाने के बाद पत्नी अपने प्रेमी ने मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लिया। मधुबनी थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने बताया कि आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसकी नौकरानी इस घटना की चश्मदीद गवाह है। उन्होंने बताया कि पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर प्रदीप की हत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है। 

news image


news image


news image