ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

प्रेमी जोड़े को नहीं रोक पायी लॉकडाउन की दीवार, चोरी छुपे मिलना पड़ गया महंगा, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी

प्रेमी जोड़े को नहीं रोक पायी लॉकडाउन की दीवार, चोरी छुपे मिलना पड़ गया महंगा, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी

25-May-2021 10:58 AM

DESK: कहते हैं कि इश्क पर किसी का जोर नहीं है...ये वो आतिश गालिब कि लगाए न लगे और बुझाए न बने...इश्क का बुखार ऐसा कि प्रेमी जोड़े को लॉकडाउन भी नहीं रोक पाया। जी हां हम बात कर रहे हैं वैशाली जिले के भगवानपुर की जहां ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां चोरी छुपे प्रेमी प्रेमिका को मिलना उस वक्त महंगा पड़ गया जब प्रेमिका से मिलने आएं प्रेमी को पकड़कर ग्रामीणों ने उसकी शादी प्रेमिका से करवा दी।


शादी के जोड़े में लड़की और सिर पर पगड़ी पहने लड़के को लेकर ग्रामीण मंदिर पहुंचे जहां दोनों की शादी हिन्दू रिति रिवाज से करा दी गयी। प्रेमी ने बताया कि इस शादी से उसे किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है वह इस शादी से खुश है। हालांकि शादी के दौरान लड़का का परिवार मंदिर में हो रही शादी के वक्त उपस्थित नहीं थे। लड़की की चाची और ग्रामीणों के बीच शादी संपन्न हुई। 


लॉकडाउन में चोरी छिपे प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी पर ग्रामीणों की नजर पड़ी फिर क्या था ग्रामीणों ने मंदिर में दोनों की शादी करवा दी। इस दौरान काफी लोग मंदिर परिसर में उमड़ पड़े। ग्रामीणों का कहना था कि दोनों प्रेमी प्रेमिका चोरी छुपे अक्सर मिला करते थे। इस बात की जानकारी ग्रामीणों को पहले से ही थी। इस दौरान लॉकडाउन के बावजूद प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे से मिलने पहुंचे थे तभी ग्रामीणों की नजर पड़ गयी। जिसके बाद मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी करवा दी गयी। 



लॉकडाउन के दौरान प्रेमी प्रेमिका की मंदिर में हुई शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि लड़का राजापाकर का रहने वाला है जबकि लड़की भगवानपुर इलाके की रहने वाली है। लॉकडाउन के बावजूद लड़का राजापाकर से अपनी प्रेमिका से मिलने भगवानपुर आया करता था। इस बात की जानकारी पहले से ही ग्रामीणों को थी लेकिन वे चुप थे लेकिन इस बार जब प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा तब ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और मंदिर में दोनों की शादी करवा दी गयी।