ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / news / कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा का दावा, आज चुनाव हो तो 200 से अधिक...

कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा का दावा, आज चुनाव हो तो 200 से अधिक सीटों पर NDA की हार होगी

26-Jul-2020 04:38 PM

PATNA: कांग्रेस विधान पार्षद प्रेम चंद्र मिश्रा ने बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार पर विधानसभा चुनाव को 6 महीने टालने का आरोप लगाया है. मिश्रा ने कहा कि कोरोना और बाढ़ की विभीषिका में सरकारी तंत्र के पूर्णतः फेल होने से उपजे जनाक्रोश ने सरकार में बैठे दलों को भयभीत कर दिया है.

उन्होंने दावा किया कि बिहार के करोड़ों लोगों को अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करने पर सरकारी तंत्र की विफलता ने असुरक्षित और मजबूरी का जीवन जीने को मजबूर कर दिया है. हालात ये है कि अभी चुनाव नियत समय पर हो जाये तो बिहार में भाजपा जदयू की 200 से अधिक सीटों पर हार होगी. नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी आम जनता के बीच जाने की स्थिति में नही हैं और दोनों दलों के नेता एक ही प्रकार की बयानबाजी का सहारा ले कर लोगों को भ्रमित करने में लगे हैं.

मिश्रा ने कहा कि सच्चाई है कि आज़ादी के बाद अब तक कि सबसे अलोकप्रिय सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं. जिन्हें ऐसा लगता है मीडिया में एकपक्षीय खबरों के आने से सरकार की विफलताएं ढक जाएंगी. उन्होंने कहा कि जब जनता दुखी और नाराज हो तो अधिकांश समाचार पत्रों में भाजपा-जदयू की सरकार के समर्थन में प्रतिदिन सत्ता पक्ष के दर्जनों नेताओं के एक जैसे बयानों को छापा जाना और विपक्ष की खबरों को ना के बराबर छापना भी सरकार को नहीं बचा पायेगा. 

उन्होंने पूछा कि कैबिनेट की बैठक में क्या यह सही नहीं की स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय प्रधान सचिव के बीच कोरोना से निपटने को लेकर मतभेद सामने आए और प्रधान सचिव ने मुख्यमंत्री से कहा कि डॉक्टर अस्पताल जाना नहीं चाहते. अगर यह सही है तो विपक्ष का आरोप प्रमाणित होता है कि सरकार ने लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है और यह स्थिति कोरोना संक्रमण बढ़ने के लिए पूर्णतः जिम्मेदार है और इसके लिए बतौर मुख्यमंत्री स्वयं नीतीश जी को जिम्मेदारी लेनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मत है कि चुनाव समय पर हों लेकिन वर्तमान स्थिति चुनाव के लिए अनुकूल नहीं है और चुनाव समय पर कराना ही हो तो चुनाव आयोग संक्रमण मुक्त चुनाव की गारंटी लोगों को दे. चुनाव के नाम पर कांग्रेस लोगों की जान और माल का नुकसान नहीं चाहती है और हमारी प्राथमिकता लोगों को कोरोना और बाढ़ के प्रकोप से बचाना सबसे पहले है, लेकिन सत्ता खोने की डर की वजह से भाजपा-जदयू अगर चुनाव को 6 महीने के लिए टालना चाहेगी तो चुनाव आयोग को निर्णय लेने से पूर्व सभी दलों की राय लेनी चाहिए.