ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या, प्रेमिका से मिलने गया था सचिन, पोखर में मिली लाश

16-Aug-2023 06:56 PM

By First Bihar

CHAPRA: छपरा के परसा थाना क्षेत्र के परसौना गांव में प्रेम-प्रसंग में एक युवक की हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान परसा के विशुनपुर निवासी सुरेन्द्र राय के पुत्र सचिन कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की खबर जंगल में लगी आग की तरह  फैल गयी और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। 


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार सचिन अपनी प्रेमिका से मिलने मंगलवार की देर रात साइकिल से परसौना उसके घर पहुंचा था तभी आस-पास के लोगों ने देख लिया। लोगों के शोरगुल सुनकर लड़का घर के पीछे से निकलना चाहा।लेकिन गांव के कुछ लड़कों ने उसे खदेड़ दिया। भागने के क्रम में वह पोखर में जा गिरा।


जिस लड़की से वह मिलने पहुंचा था उसने पुलिस को बताया कि सचिन रात में मिलने आया था लेकिन आधे घंटे बाद वह बाहर शोरगुल सुनकर वह बाहर की ओर भागा। जिसके लोग खदेड़ने लगे। जब किसी अनहोनी की आशंका हुई तो उसके घर वालों को फोन कर इस बात की जानकारी दी। जब परिजनों से पूछा गया कि सचिन घर पहुंचा या नहीं। लड़के के परिजन ने बताया कि वो अभी तक नहीं आया है। जिसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गये। पता चला कि पोखर में वह गिर गया है। फिर गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी थी। शव को देखने के लिये सैकड़ो लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। इधर परिजनों का आरोप है कि सचिन की हत्या कर शव को छिपाने के उद्धेश्य से पोखरा में फेंक दिया गया है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।