Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च
16-Jul-2020 11:11 AM
PATNA: गोपालगंज में एक माह के अंदर पुल टूटने के बाद कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने सरकार पर हमला बोला है. मिश्रा ने कहा कि जिस पुल का सीएम नीतीश कुमार ने एक माह पहले पुल का उद्घाटन किया था वह ध्वस्त हो गया है. एक महीने भी पुल नहीं चला. यह क्या भ्रष्टाचार नहीं है.
मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि जितने भी सड़क और पुल का निर्माण हुआ है. उसमें पथ निर्माण विभाग की लापरवाही हुई है. हर निर्माण में भ्रष्टाचार के कारण गुणवक्ता से समझौता किया गया है. यह पुल एक माह नहीं चला. 264 करोड़ पानी में चला गया.
नंद किशोर को बर्खास्त करने की मांग
मिश्रा ने कहा कि बिहार में सरकारी संपत्ति का लूट का खेल नहीं चलेगा. सीएम नीतीश पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव को बर्खास्त करें. इस मामले की जांच कराया जाए. सरकारी संपत्ति की लूट मची है. घटिया निर्माण किया जा रहा है. जिसके कारण पुल एक माह भी नहीं चल पा रहा है.
एक महीने भी नहीं टिक पाया सपनों का पुल
गंडक नदी पर बना सत्तर घाट पुल वैसे तो गोपालगंज को पूर्वी चंपारण से जोड रहा था. लेकिन इस पुल के कारण छपरा-सीवान से लेकर गोपालगंज की दूरी पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के कई जिलों से काफी कम हो गयी थी. लंबे इंतजार के बाद पुल का निर्माण पूरी हुआ को करोडों लोगों के बीच दूरी कम गयी थी. लेकिन उद्घाटन के 29वें दिन ही पुल का पूरा एप्रोच रोड ध्वस्त हो गया है.16 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पुल का उद्घाटन किया था. 15 जुलाई को पुल का पूरा एप्रोच गंडक नदी में समा गया. वो भी तब जब गंडक नदी में कोई बहुत ज्यादा उफान नहीं आया था. लेकिन एप्रोच रोड रेत की दीवार की तरह ढह गया. जिसके बाद बिहार में राजनीति तेज हो गई है.