घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
21-Mar-2022 03:20 PM
DESK : बॉलीवुड ऐक्ट्रेस और अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं। सोनम ने अपने पति आनंद अहूजा के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। सोनम ने अपने पति के साथ प्रेग्नेंसी का बेहद बोल्ड फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट की तस्वीरें कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
तस्वीरों में सोनम ब्लैक कलर की ड्रेस में आनंद की गोद में लेटी नजर आ रही हैं। तस्वीरों में सोनम का बेबी बंप भी नजर आ रहा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सोनम ने लिखा, 'तुम्हें बेहतरीन पालन-पोषण देने के लिए हमारे 4 हाथ। 2 दिल जो तुम्हारे हर कदम और रास्ते पर साथ धड़केंगे। एक परिवार जो तुम पर प्यार बरसाएगा और सपोर्ट करेगा। हम तुम्हारे स्वागत का और इंतजार नहीं कर सकते हैं।'
सोनम ने जैसे ही यह पोस्ट शेयर किया इसके तुरंत बाद उनकी कजन खुशी और अंशुला कपूर ने उन्हें बधाई थी। इन दोनों के अलावा सोनम को बधाई देने वालों में करीना कपूर खान, वाणी कपूर, दिया मिर्जा, रवीना टंडन, शनाया कपूर, भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर, ताहिरा कश्यप जैसी तमाम सिलेब्रिटीज ने बधाई दी है।
सोनम और आनंद ने साल 2018 में शादी की थी। इसके बाद से ही सोनम के फैन्स इस खुशखबरी की उम्मीद कर रहे थे। सोनम अभी अपने पति के साथ लंदन में रहती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम अभ शोम मखीजा के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आएंगी। यह 2011 की कोरियन फिल्म का रीमेक है जिसमें एक महिला कार ऐक्सिडेंट में अपनी आंखें खो देती है।


