बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी
21-Sep-2020 12:53 PM
PATNA: पीएम मोदी ने आज एक बार फिर बिहार को योजनाओं की सौगात सौंपी है। पीएम ने 14 हजार 287 करोड़ की लागत वाली योजनाओं का शिलान्यास किया है। पीएम ने आज आॅप्टीकल फाइबर के जरिए बिहार के गांव-गांव तक इंटरनेट योजना की भी शुरूआत की है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि गांधी सेतु के समानांतर फोर लेन पुल का निर्माण होना है। पटना में रिंग रोड बनाने का फैसला हो चुका है और इसके लिए जमीन भी अधिग्रहित की जा चुकी है।
मैंने खुद जाकर देखा है। नीतीश ने पीएम के सामने यह मांग भी रखी कि दिल्ली से गाजीपुर तक जो सड़क बनी है उसका बक्सर तक विस्तार होना चाहिए क्योंकि गाजीपुर से बक्सर मात्र 16-17 किलोमीटर दूर है। सीएम ने घर-घर फाइबर योजना के लिए पीएम मोदी को बधाई दिया और कृषि बिल को लेकर भी उनकी तारीफ की। नीतीश ने कहा कि राज्यसभा से कृषि बिल पास होने पर पीएम को बधाई देता हूं।
कृषि बिल से किसानों को फायदा होगा। नये कानून के कांट्रेक्ट फार्मिंग से किसान लाभान्वित होंगे। बिहार की 89 प्रतिशत आबादी गांवो में निवास करती है और 76 फीसदी आबादी कृषि पर निर्भर है। नीतीश ने कहा कि कुछ लोगों को अनाप-शनाप बोलने की आदत है लेकिन जनता पर इसका कोई असर नहीं है।