BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
05-Jun-2020 01:15 PM
PATNA : कोरोना काल में वापस आए प्रवासी मजदूर बिहार में कानून व्यवस्था के लिए खतरा है. सरकार का मानना है कि प्रवासी मजदूरों की भारी संख्या बिहार में कानून व्यवस्था के लिए संकट पैदा कर सकती है. पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए अलर्ट जारी कर सभी जिलों को सतर्क रहने को कहा है.

अपराधिक घटना को दे सकते हैं अंजाम
बिहार पुलिस मुख्यालय की तरफ से सभी जिलों के एसपी के साथ-साथ रेल अधीक्षक को भी एक पत्र जारी किया गया है. जिसमें प्रवासी मजदूरों से कानून व्यवस्था का गंभीर संकट पैदा होने की आशंका जताई गई है. पुलिस मुख्यालय ने अपने इस पत्र में स्पष्ट तौर पर लिखा है कि बाहर से बड़ी संख्या में आए प्रवासी मजदूर आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. ऐसे में वह परेशान और तनाव ग्रस्त हैं जिसे देखते हुए विधि व्यवस्था को बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है. इतना ही नहीं पुलिस मुख्यालय ने यह भी माना है कि प्रवासी मजदूरों को बिहार में रोजगार मिलने की संभावना कम है. ऐसे में अपने परिवार के भरण-पोषण के उद्देश्य से यह प्रवासी मजदूर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं. पुलिस मुख्यालय ने यह कहा है कि प्रवासी मजदूरों के कारण बिहार में अपराध की वृद्धि हो सकती है लिहाजा इस मामले में सतर्कता बरतने की जरूरत है.
कानून व्यवस्था पर डाल सकते बुरा प्रभाव
नीतीश सरकार भले ही प्रवासी मजदूरों के लिए नीतियां बना रही हो मुख्यमंत्री खुद कह रहे हो कि प्रवासी भी बिहारी है. लेकिन बावजूद इसके पुलिस मुख्यालय की तरफ से जो आदेश जारी किया गया है वह बताता है कि सरकार की सोच प्रवासी मजदूरों को लेकर क्या है. पुलिस मुख्यालय में स्पष्ट तौर पर माना है कि प्रवासी मजदूरों की वापसी से बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ेगा. लिहाजा सभी को इस बारे में कार्य योजना बनाकर काम करना होगा जिलों को इस मामले में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है यह आदेश पुलिस मुख्यालय की तरफ से अपर पुलिस महानिदेशक विधि व्यवस्था अमित कुमार ने जारी किया है.