ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

बिहार में हर हाथ को मिलेगा काम, प्रवासी मजदूरों को बाहर जाने की जरूरत नहीं

बिहार में हर हाथ को मिलेगा काम, प्रवासी मजदूरों को बाहर जाने की जरूरत नहीं

03-Jun-2020 11:51 AM

PATNA: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने फर्स्ट बिहार से बातचीत में कहा कि बिहार आने वाले प्रवासी मजदूरों को काम को लेकर बाहर जाने की जरूरत नहीं है. सभी प्रवासी मजदूरों को बिहार में ही काम दिया जाएगा. प्रवासी मजदूरों को मनरेगा योजना के तहत काम दिया जा रहा है.

श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार सरकार जल जीवन हरियाली योजना चलाने वाला बिहार पहला राज्य हैं. इस योजना के तहत पौधा रोपण हो रहा है. नीतीश कुमार पहली बार जब सीएम बने थे उस दौरान 9 प्रतिशत वन क्षेत्र था, अब 15 प्रतिशत हो गया है. इसको 17 प्रतिशत किया जाना है. बिहार में एक करोड़ 48 लाख जॉक कार्ड है. जो काम मांग रहे हैं. इनको काम दिया जा रहा है. जो मजदूर काम मांगेंगे उनको हम काम देते रहेंगे. इस योजना को चलाने के लिए मुखियाा अधिकृत है. बिहार सरकार नई योजना चलाकर मजदूरों को जोड़ रही है. जल जीवन हरियाली योजना को लेकर सीएम ने कई दलों के नेताओं से बात की थी.  2019 में 42 लाख 27 हजार, 2020 में 45 लाख 41 हजार और इस साल 50 लाख पौधा लगाने का लक्ष्य है. इस वित्तिय वर्ष में दो करोड़ पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है.

50 हजार मजदूरों को मिलेगा 5 साल काम

श्रवण कुमार ने कहा कि मनरेगा से सिर्फ पौधा रोपण में 50 हजार मजदूरों को काम 5 साल तक मिलेगा. 5 साल तक तीन दिन पर 194 रुपए के हिसाब से उनको भुगतान होगा. अगर किसान अपने खेत में पौधा लगाएंगे तो एक आदमी को तीन दिन पर 194 रुपए के हिसाब से वन पोषक के रूप में पैसा देंगे. श्रवण कुमार ने कोरोना संकट के बीच बिहार के जनप्रतिनिधियों ने पार्टी और दल से उपर उठकर जरूरमदों की मदद की. 

श्रवण कुमार ने कहा कि मनरेगा योजना किसी पार्टी की नहीं हो सकती है. हमको मौका मिला और मैंने इस योजना को चलाया. बिहार में इतना अच्छा काम हुआ कि कई बार बिहार को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. कई योजनाओं को दूसरे राज्यों ने अपनाया है. इन सभी योजनाओं पर हमारे सीएम की नजर रहती है. हमलोग काम को लेकर नजीर पेश करते हैं. यही कारण है कि कई योजनाओं पर केंद्र पूरे देश में लागू करता है.