ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला

Home / news / पर्व को लेकर रेलवे चलाएगी 14 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी...

पर्व को लेकर रेलवे चलाएगी 14 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

15-Oct-2020 07:19 AM

PATNA: पर्व त्योहार के देखते हुए रेलवे इस बार 14 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है. जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.  खासतौर पर छठ पर्व के दौरान हजारों की संख्या में दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहार के लोग अपने गांव आते हैं. ऐसे में उनको राहत मिलेगी. 

कोरोना संकट के बीच रेलवे ने अधिक संख्या में ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इसको लेकर ईसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 03185 सियालदह-जयनगर पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन किया जाएगा. 03186 जयनगर-सियालदह पूजा स्पेशल 20 अक्टूबर से 01 दिसंबर तक प्रतिदिन चलेगी.


03021 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक तथा 03022 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल 20 अक्टूबर से 01 दिसंबर तक प्रतिदिन चलेगी. गाड़ी संख्या 03019 हावड़ा-काठगोदाम स्पेशल 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक और 03020 काठगोदाम-हावड़ा स्पेशल 22 अक्टूबर से 02 दिसंबर तक प्रतिदिन चलेगी. गाड़ी संख्या 02331 हावड़ा-जम्मूतवी स्पेशल 20 अक्टूबर से 28 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को हावड़ा से जम्मू तवी के लिए खुलेगी. इससे पर्व त्योहार के बीच बिहार आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी है.