BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
15-Mar-2023 04:17 PM
By First Bihar
CHHAPRA: बिहार में सियासी जमीन तलाश कर रहे प्रशांत किशोर घूम-घूमकर लोगों से महागठबंधन की सरकार और केंद्र की मोदी सरकार की नाकामियों को बता रहे हैं। जन सुराज यात्रा के दौरान छपरा पहुंचे प्रशांत किशोर ने लालू परिवार के खिलाफ हुई सीबीआई और ईडी के एक्शन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चुप्पी साधने पर सवाल उठाया है। पीके ने कहा है कि मुख्यमंत्री न तो लालू के पक्ष में बोल रहे हैं और ना ही CBI-ED की कार्रवाई को ही गलत बता रहे हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर दम है तो नीतीश कुमार यह कहकर दिखाएं कि लालू प्रसाद और उनका परिवार भ्रष्टाचारी नहीं है।
दरअसल, चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर जन सुराज यात्रा के तहत विभिन्न जिलों का दौरान कर रहे हैं और हर पंचायत में जाकर लोगों से बता रहे हैं कि कैसे लालू-नीतीश और नरेंद्र मोदी ने उन्हें ठगने का काम किया है। जन सुराज पदयात्रा के दौरान सारण के मांझी प्रखंड पहुंचे पीके ने लालू परिवार के खिलाफ हुई सीबीआई और ईडी की कार्रवाई पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि लालू परिवार के खिलाफ कार्रवाई से नीतीश कुमार खुश हैं या दुखी यह खुद नीतीश ही बता सकते हैं। नीतीश कुमार ना तो लालू के पक्ष में बोल रहे हैं और ना ही विपक्ष में। नीतीश कुमार को साफ तौर पर कहना चाहिए कि लालू यादव उनके सहयोगी हैं और उनपर भ्रष्टाचार के आरोप गलत हैं। अगर वो इस बात को नहीं कह रहे हैं तो साफ तौर पर समझा जा सकता है कि वे क्या कहना चाह रहे हैं।
प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार को मालूम है कि 2025 में उनकी सरकार नहीं बनेगी और ना ही वो मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। इसलिए नीतीश चाहते हैं कि बिहार को ऐसी सरकार बने जो उनसे भी खराब काम करे। जिससे लोग यह कह सके कि नीतीश कुमार की सरकर कितनी भी खराब हो, लेकिन इससे तो अच्छी ही थी। प्रशांत किशोर ने कहा कि वे नीतीश को बहुत भीतर से जानते हैं कि वो क्या सोचते हैं। अगर नीतीश कुमार में दम है तो वो बोलकर दिखा दें कि लालू यादव, तेजस्वी और उनके परिवार के लोग भ्रष्टचार में शामिल नहीं हैं, और उनके साथ राजनीतिक षड्यंत्र रचा जा रहा है।