Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी
21-Mar-2020 02:46 PM
PATNA : कभी बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राजनीतिक सलाहकार और जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू पर सवाल उठा दिए हैं। उन्होनें कहा है कि जिस तरह से कोरोना वायरस का खौफ फैला हुआ है वैसे में देश में सात दिनों के लॉक डाउन की जरूरत है।
प्रशांत किशोर ने ट्वीट करते हुए लिखा है इस वक्त जनता कर्फ्यू से आगे बढ़ कर सोचने की जरूरत है। देश में इस वक्त सबसे ज्यादा जरूरी COVID19 के प्रति लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने की है। और इसके जांच की व्यवस्था के और विस्तार की जरूरत है। और सबसे बड़ी बात उन्होनें अपने ट्वीट में कही है कि सोशल डिस्टेंसिग बनाने के लिए पांच से सात दिनों तक लॉकडाउन जरूरी है। उन्होनें ये भी ज्यादा से ज्यादा आइसोलेशन बेड बनाए जाने की जरूरत है।
Beyond #janta_curfew, it is time we use available evidence & best practices to ramp up efforts to:
— Prashant Kishor (@PrashantKishor) March 21, 2020
- spread awareness about #COVID19
- increase #Covid19testing
- enforce #SocialDistancing & go for 5-7 days of #Nationallockdown
- set up as many isolation beds as possible
प्रशांत किशोर ने जिस अंदाज में ट्वीट कर सरकार को सलाह दी ये उससे ये लगता है कि उन्हें बीमारी के और भी ज्यादा भयावह होने की उम्मीद सता रही है। ऐसे में वर्तमान की तैयारियों को वे पुख्ता मान कर नहीं चल रहे हैं। उन्होनें जनता कर्फ्यू से ज्यादा जरूरी बताते हुए सभी उपायों को मुकम्मल करने में तेजी लाने की जरूरत बतायी है।
बता दें कि प्रशांत किशोर कभी बीजेपी के रणनीतिकार भी हुआ करते थे। पहली बार जब बीजेपी की सरकार केन्द्र में आयी थी तो उसके पीछे प्रशांत किशोर की सोशल मीडिया कैंपेनिंग का बड़ा कमाल माना गया था इसके बाद बिहार चुनाव में वे नीतीश कुमार के साथ आए थे तो वहां भी उनकी बड़ी भूमिका आयी थी। 'बिहार में बहार है नीतीशे कुमार हैं' जैसे नारे गढ़ कर वे छा गये थे। अब देखना होगा कि कभी प्रशांत किशोर की सलाह पर चलने वाली सरकार उनकी कितनी बातें मानती है।