ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / शराबबंदी खत्म करें नीतीश कुमार, प्रशांत किशोर बोले- बिहार को हो रहा बड़ा...

शराबबंदी खत्म करें नीतीश कुमार, प्रशांत किशोर बोले- बिहार को हो रहा बड़ा नुकसान

10-Feb-2023 07:49 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में सियासी जमीन तलाश कर रहे प्रशांत किशोर शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते रहे हैं। प्रशांत किशोर गांव-गांव घूमकर लोगों को सरकार की खामियां बता रहे हैं। पीके ने एक बार फिर से कह दिया है कि शराबबंदी से बिहार को काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग महात्मा गांधी की दुहाई देते हैं शायद उन्हें पता नहीं है कि बापू शराबबंदी के पक्षधर कभी नहीं थे। उन्होंने कहा कि शराबबंदी गलत है और बिहार में लागू शराबबंदी को खत्म कर देना चाहिए। 


शराबबंदी पर बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि वे पहले दिन से बोलते रहे हैं कि शराबबंदी से बिहार और बिहार के लोगों को कोई फायदा नहीं है, इसका सिर्फ और सिर्फ नुकसान ही उठाना पड़ रहा है। ऐसा कोई उदाहरण नहीं है कि किसी देश और राज्य में शराबबंदी लागू हुई हो तो वहां की सामाजिक और राजनीतिक उत्थान हुआ हो। उन्होंने कहा कि वे हर दिन लोगों के बीच खुले मंच से कहते हैं कि बिहार में लागू शराबबंदी कानून को वापस लेना चाहिए।


प्रशांत किशोर ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि बापू शराबबंदी के पक्ष में थे तो वे लोग बिल्कुल गलत बोलते हैं। जो लोग इस बात का दावा करते हैं कि महात्मा गांधी शराबबंदी के पक्षधर थे तो उन्हें यह भी बताना चाहिए कि बापू ने इसके बारे में कब और कहां कहा है। प्रशांत किशोर ने कहा कि शराब पीना बुरी बात है लेकिन इसे रोकने के लिए सामाजिक स्तर पर कोशिश होनी चाहिए न कि कानून बनाकर उसे लागू कर देना चाहिए।