ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति

प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप

प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप

27-Apr-2022 01:15 PM

By tahsin

PURNEA: पूर्णिया के लाइन बाज़ार में जमकर हंगामा हुआ। गुस्सायी भीड़ ने जमकर हंगामा मचाया और पुलिस के सामने ही अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। घटना लाइन बाज़ार के सीमांचल इमरजेंसी हॉस्पिटल का है। जहां जच्चे-बच्चे की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। 


बताया जाता है कि पूर्णिया के रानीपतरा निवासी लक्ष्मी देवी को डिलीवरी के लिए लाइन बाज़ार स्थित सीमांचल इमरजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था । महिला का चार दिन से इलाज़ चल रहा था जिसमें करीब 3 लाख 50 हज़ार खर्च हो चुका था। परिजनों का आरोप है कि सीमांचल इमरजेंसी हॉस्पिटल में डॉक्टर की लापरवाही ने लक्ष्मी देवी को मौत की नींद सुला दिया। 


परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा मचाया। परिजनों ने मरीज़ के साथ अनदेखी का आरोप अस्पताल के चिकित्सक पर लगाया साथ ही पैसे की उगाही करने का आरोप अस्पताल प्रशासन पर लगाया। मरीज को डॉक्टर के बजाय अस्पताल के स्टाफ ही आकर देखा करते थे। मरीज़ से मिलने भी नहीं दिया जाता था और चौथे दिन मरीज की मौत की सूचना मिली।


 आक्रोशित परिजनों ने जमकर बवाल काटा और अस्पताल में तोड़फोड़ की। पुलिस के सामने ही ईंट पत्थर से अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। बता दें कि सीमांचल अस्पताल में आज की घटना कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यहां लापरवाही से मरीज की मौत हो चुकी है। खुद परिजन इससे पहले भी अस्पताल प्रशासन पर यह आरोप लगा चुके है। बताया जाता है कि इस अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं है मरीज का इलाज यहां के स्टाफ ही करते हैं इसके एवज में मनमाना रकम भी वसूलते हैं।