होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
21-Jan-2024 09:45 AM
By First Bihar
SAMASTIPUR: कल यानी 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है लेकिन उससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समस्तीपुर में 500 बेड वाले श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह 11 बजे समस्तीपुर जिले में नव स्थापित श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी और अन्य लोग मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सीएम खगड़िया के गोगरी अनुमंडल अस्पताल का भी निरीक्षण और उदघाटन करेंगे।
श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के उद्घाटन की तैयारी पूरी हो चुकी है। राज्य के इस 12वें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एमबीबीएस की 100 सीटों पर नामांकन की तैयारी भी है। एनएमसी की अनुमति मिलने के बाद एमबीबीएस सीटों पर नामांकन शुरू हो जाएगा। सरकार इस वर्ष ही एनएमसी से लेटर ऑफ परमिशन लेने के लिए प्रयास में जुट गयी है।