ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट

Home / news / प्रधानमंत्री ने बिहार के दोनों डिप्टी सीएम से क्या कहा: नीतीश और उनकी...

प्रधानमंत्री ने बिहार के दोनों डिप्टी सीएम से क्या कहा: नीतीश और उनकी पार्टी की बढ़ जायेगी टेंशन

05-Feb-2024 08:41 PM

By First Bihar

DELHI: 28 जनवरी को बिहार में नयी सरकार बनने के बाद बीजेपी की ओर से बने गये दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी औऱ विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की. संसद भवन में बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. हालांकि ये औपचारिक मुलाकात थी लेकिन नरेंद्र मोदी ने बिहार में अपनी पार्टी के दोनों सेनापतियों को बेहद अहम टिप्स दे हैं. इस बीच खबर ये भी आयी है कि नीतीश कुमार 7 फरवरी को प्रधानमंत्री से मुलाकात करने दिल्ली जायेंगे. 

भाजपा के एजेंडों को भूले मत

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने बिहार के दोनों डिप्टी सीएम को एक बात बड़ी गंभीरता से समझायी. बीजेपी ने बिहार में भले ही नीतीश कुमार से फिर से दोस्ती कर ली हो लेकिन भाजपा के डिप्टी सीएम और मंत्रियों को पार्टी का एजेंडा नहीं भूलना है. वे अपनी पार्टी की नीतियों के मुताबिक काम करें. प्रधानमंत्री ने कहा कि गठबंधन धर्म निभाना चाहिये लेकिन अपनी पार्टी की नीतियों की कीमत पर नहीं. 

भाजपा के एक वरीय नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री ने दोनों डिप्टी सीएम को सख्त तौर पर ये हिदायत दी कि उन्हें भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं करना है. जनता के बीच ये मैसेज जाये कि बीजेपी के साथ नीतीश की सरकार बनने के बाद माहौल बदल गया है. सम्राट चौधरी औऱ विजय कुमार सिन्हा ने प्रधानमंत्री को भरोसा दिलाया कि वे पार्टी की नीतियों के मुताबिक ही काम करेंगे.

बता दें कि इससे पहले सम्राट चौधरी औऱ विजय कुमार सिन्हा दिल्ली में ही गृह मंत्री अमित शाह औऱ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर चुके हैं. इन मुलाकातों में बिहार में मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा हो चुकी है. खबर ये है कि 12 फऱवरी को विधानसभा में विश्वासमत हासिल करने के बाद बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. बीजेपी ने सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रख कर अपने कोटे के मंत्रियों के नाम तय कर लिये हैं.