ब्रेकिंग न्यूज़

ठंडे बस्ते में पड़ी बिहार की इन दो रेल परियोजना को मिली रफ्तार, 511 करोड़ से निर्माण कार्य में आएगी तेजी ठंडे बस्ते में पड़ी बिहार की इन दो रेल परियोजना को मिली रफ्तार, 511 करोड़ से निर्माण कार्य में आएगी तेजी Bihar News: बेतिया में आग का तांडव... रातोंरात दर्जनों घर राख, मवेशी भी जिंदा जले; गांव में मची चीख-पुकार बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध BIHAR NEWS : मौत बनकर दौड़ी दूध वैन! बाइक सवार को रौंदा, 2 मासूमों को कुचलते हुए घर में घुसी गाड़ी बिहार में 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत: फंदे से लटका मिला शव, एक साल पहले हुई थी प्रेम विवाह फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज

Home / news / पांच पुलिसकर्मियों को लॉकअप में बंद करने का मामला: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग...

पांच पुलिसकर्मियों को लॉकअप में बंद करने का मामला: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने लिया संज्ञान, सरकार से मांगी रिपोर्ट

03-Oct-2022 11:23 AM

PATNA : नवादा एसपी गौरव मंगला द्वारा थाने के लॉकअप में पुलिसकर्मियों को बंद करने के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने संज्ञान लेते हुए बिहार सरकार से 21 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। आयोग ने सरकार को पत्र लिखकर इस मामले में की गई कार्रवाईयों का ब्योरा मांगा है। बता दें कि घटना के करीब एक महीने होने को हैं लेकिन इस मामले में अबतक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। पूरे मामले पर पुलिस मुख्यालय ने चुप्पी साध रखी है। ऐसे में मामले पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने सरकार से रिपोर्ट की मांग की है।


दरअसल, कार्य में लापरवाही बरतने वाले दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों को एसपी गौरव मंगला ने नगर थाने के हाजत में घंटों बंद कर दिया था। स्टेशन डायरी अपडेट नहीं रहने से नाराज एसपी गौरव मंगला आपे से बाहर हो गए थे और थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों को ही हाजत में डाल दिया था। इस दौरान एसआई से लेकर एएसआई करीब दो घंटे तक थाने की हाजत में बंद रहे थे। इसको लेकर बिहार पुलिस एसोसिएशन ने कड़ी नाराजगी जताई थी और जांच की मांग की थी। 


मामले को गंभीरता को देखते हुए एडीजी कमजोर वर्ग अनिल किशोर यादव ने मगध रेंज के आईजी को जांच का जिम्मा दिया था। बिहार पुलिस एसोसिएशन के महामंत्री कपिलेश्वर पासवान की शिकायत पर एडीजी ने जांच के आदेश दिये थे और एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके इस मामले में अब तक न तो किसी प्रकार की ठोस जांच हो सकी है और ना ही कोई कार्रवाई। एसपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होता देख राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने मामले पर संज्ञान लिया है।


इस मामले को लेकर आयोग ने गृह विभाग को पत्र लिखाकर पूछा है कि मामले में क्या कार्रवाई हुई है और रिपोर्ट को 21 दिनों के भीतर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जिसके बाद गृह विभाग के विशेष सचिव विकास वैभव ने डीजीपी एसके सिंघल को मामले में की गई कार्रवाईयों की जानकारी राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को उपलब्ध कराने को कहा है। बता दें कि एसपी ने जिन पांच पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान हाजत में बंद कर दिया था उसमें दो SC-ST और एक आदिवासी समाज से आते हैं।