ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / पुलिसवालों पर बरसे पत्थर; कलह में उलझी रही पुलिस, डीएसपी-थानेदार का विवाद आया...

पुलिसवालों पर बरसे पत्थर; कलह में उलझी रही पुलिस, डीएसपी-थानेदार का विवाद आया सामने

01-Mar-2020 05:47 PM

By PRIYARANJAN SINGH

SUPAUL:सुपौल में बड़ी खबर सामने आ रही है। अतिक्रमणकारियों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी की है। अतिक्रमकारियों ने पुलिस पर उस वक्त हमला बोल दिया जब पुलिस रेलवे की अतिक्रमण की गयी जमीन को खाली करवाने पहुंची। वहीं हंगामे के दौरान पुलिस की लापरवाही भी सामने आयी और डीएसपी और थानाध्यक्ष के बीच का विवाद भी सतह पर आ गया।

news image

शहर के स्टेशन रोड में जब मालगोदाम ईलाके में रेलवे की जमीन पर वर्षों से जमे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने पर पुलिस पहुंची तो अतिक्रमकारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया । इस बीच विरोध कर रहे कुछ लोगों के बीच शरारती तत्वों ने पुलिस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। विरोध के देखते हुए और भी ज्यादा पुलिस बल बुला लिया गया। दरअसल रेल लाइन के अमान परिवर्तन का कार्य सुपौल पूरा होने जा रहा है, ट्रेनों का परिचालन भी शुरू हो गया है। रेलवे अपनी जमीन को खाली करवा कर यहां पार्किंग और यार्ड का निर्माण करवाना चाहती है। रेलवे की जमीन पर लोग वर्षों से जमे हुए हैं।

news image

हंगामे के दौरान पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आयी। इस दौरान सदर डीएसपी और थानेदार के बीच कलह सतह पर देखने को मिला। जब पत्थर बाजी हो रही थी तो सूचना पाते ही सदर डीएसपी पहले पहुंच गये लेकिन सिपाहियों  के तैयार नही रहने के कारण सदर थाना अध्यक्ष को आने में  थोड़ा विलंब हो गया। डीएसपी ने मीडिया में उनके खिलाफ बयान देकर जारी कलह को सबके सामने ला दिया।