ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / पटना में पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़ा गांजा, तस्करी करने वाला मुखिया...

पटना में पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़ा गांजा, तस्करी करने वाला मुखिया फरार, मुकदमा दर्ज

18-Aug-2019 06:23 PM

By 7

PATNA : एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको चौंका दिया है. पटना में एक मुखिया द्वारा गांजा की तस्करी करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. गांजा तस्करी करने वाला आरोपी मुखिया फरार हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी घटना जिले के नौबतपुर थाना इलाके की है. जहां पुलिस ने बादीपुर पनसाला के पास बांसवाड़ी से 36 किलो गांजा बरामद किया है. रेड मारने गई पुलिस को देखते ही गांजा कारोबारी मौके से भाग निकले. पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उस ठिकाने पर भारी मात्रा में गांजा रखा गया है. पुलिस ने मौके पर फौरन छापेमारी करते हुए 36 किलो गांजा बरामद किया. मामले को लेकर नौबतपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि गांजा बरामद कर बादीपुर पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. उसके कई ठिकानों पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा. पटना ग्रामीण से सुमित कुमार की रिपोर्ट