अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
17-Dec-2022 04:27 PM
BETTIAH: छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर बीजेपी नीतीश सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर बनी हुई है। छपरा जहरीली शराब कांड के खिलाफ बीजेपी ने शनिवार को विभिन्न जिलों में प्रतिरोध मार्च निकाला। पश्चिम चंपारण में उज्जैन टोला से निकाले गए प्रतिरोध मार्च में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर संजय जायसवाल ने कहा कि अगर बिहार में शराबबंदी कानून लागू है तो शराब कैसे आ रही है, इसकी पूरी जिम्मेवारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग सरकार से की है।
संजय जायसवाल ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है तो फिर शराब आई कहां से आ रही है और लोग जहरीली शराब पीकर कैसे मर रहे हैं। इसके लिए पूरी तरह से बिहार सरकार की पुलिस दोषी है। सरकार के अधिकारी और पुलिस के लोग शराब का कारोबार कर रहे हैं।शराब से हुई मौतों के लिए जिम्मेवार पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग मरे हैं उनके परिजनों का इसमें कोई दोष नहीं है ऐसे में सरकार पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दे।
बता दें कि, छपरा में जहरीली शराब पीने से अबतक 70 से अधिक लोग बेमौत मारे जा चुके हैं, जबकि दर्जनों लोग अब भी अस्पतालों में भर्ती है। वहीं कितने की लोगों के आखों की रोशनी चली गई है। मुआवजा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विपक्षी दल बीजेपी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है बावजूद इसके सरकार और सरकार के मुखिया मृतकों के परिजनों को किसी तरह की सरकारी मदद नहीं करने की बात पर अड़े हुए है। मुख्यमंत्री ने सीधे तौर पर यह कह दिया है कि जो पिएगा वो मरेगा और शराब पीकर मरने वाले लोगों को किसी तरह का कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा।