पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए
23-Dec-2023 04:51 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: वैशाली के भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में पिस्टल लहराने वालें 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए सभी युवक भगवानपुर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। सभी के पास से पुलिस ने चार देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस, एक फाइटर और एक चाकू बरामद किया गया है।
बता दें कि बीते दिनों भगवनापुर क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान महिलाएं गानों पर डांस कर रही थी। इसी बीच गांव के ही कुछ बदमाश देसी पिस्टल लेकर लहराते हुए डांस करने लगे। जिसका किसी ने विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सभी की पहचान की और चारों को गिरफ्तार कर लिया।
शादी समारोह पर हथियार लहराने वाले चारों आरोपी भगवानपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर भैरो निवासी श्याम बाबू महतो के पुत्र करण कुमार, करहरी निवासी संजय राम के पुत्र सूरज कुमार, अखिलेश राम के पुत्र मिथलेश कुमार एवं रसुलपुर सोहावन निवासी कुशेश्वर सिंह के पुत्र रोशन कुमार उर्फ छोटू सिंह है। गिरफ्तार बदमाश रोशन कुमार और छोटू का अपराधिक इतिहास रहा है। इसके खिलाफ भगवानपुर थाना में कांड संख्या 223/20 एवं 142/17 दर्ज है।
इस संबंध में वैशाली पुलिस अधीक्षक रवि रंजन कुमार ने बताया कि भगवानपुर थाना अंतर्गत चार बदमाशों द्वारा पिस्टल हराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वायरल वीडियो में शामिल चार बदमाशों को चार देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस, एक फाइटर, एक चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।