ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

पुलिस को बुलाकर शराबी पति को जेल पहुंचाया, पत्नी का आरोप- दारू पीकर रोज करता है पिटाई

27-Apr-2023 06:15 PM

By First Bihar

PATNA:बिहार में 2016 अप्रैल से पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद कुछ लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा लगता है कि इन्हें कानून का डर नहीं है। पटना में एक शराबी रोज दारू पीकर घर आता और पत्नी की पिटाई किया करता था। एक दिन पत्नी के सब्र का बांध टूट गया। उसने मोबाइल उठाया और पुलिस को कॉल कर घर पर बुलाया। महिला के कॉल आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब उसने पूरी बात बतायी। 


पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि यह एक दिन की बात नहीं है बल्कि रोजाना उसका पति शराब पीकर घर आता है और बिना मतलब का गाली-गलौज करता है। जब भी दारू नहीं पीने की बात कहते हैं पति उसकी पिटाई करने लगता है। हर रोज की किचकिच से वह तंग आ चुकी थी। इस बार तो नशे में धुत पति ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जान बचाते हुए वह घर से बाहर निकली और पुलिस को कॉल करके बुलाया और पति को गिरफ्तार कराया। 


मामला पटना के दानापुर थाना इलाके की है। थाने के गेट के बाहर ही राम अवतार और उनकी पत्नी भूंजा और सत्तू बेचते हैं। वे छपरा के रहने वाले हैं दानापुर में वह पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ किराये के घर में रहता है। महिला ने बताया कि कोई ऐसा दिन नहीं है जिस दिन वह उसकी पिटाई नहीं करता है। 


हर समय वह नशे में धुत रहता है। इससे बच्चों पर भी बुरा असर पड़ता है। पति की इस करतूत से वह परेशान रहती है। पति के रवैय्ये से तंग आकर ही उसने पुलिस को बुलाया और पति को हवालात पहुंचाया। वही दानापुर थानेदार मुकेश कुमार ने बताया कि महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में यह आवेदन दिया है कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। इसलिए उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया है। जिस वक्त पुलिस उसे लेकर थाने पहुंची उस वक्त भी राम अवतार शराब के नशे में था। महिला के पति को जेल भेजा गया है।