ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

पटना में पुलिस की वर्दी में घुम रहे ठग, नाला रोड की एक महिला हुई शिकार

01-May-2023 08:27 PM

By First Bihar

PATNA: राजधानी पटना में इन दिनों एक ऐसा ठग गिरोह काम कर रहा है जो पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को चूना लगा रहा है। ऐसे ठग से बचकर रहिये ये आपकों राह चलते कही भी मिल जाएंगे। ठगी का मामला पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां शातिर ठग पुलिस की वर्दी में था। जिसने बड़े ही सफाई से एक महिला के गहने उतरवा दिये फिर महिला के आभूषण को पलक झपकते ही गायब कर दिया। जब तक महिला कुछ समझ पाती तब तक वो नौ दो ग्यारह हो गया। 


आप सोच रहे होंगे कि आखिर महिला से ठगी कैसे की गयी। बता दें कि 56 वर्षीय रजनी मित्तल जो पटना के नाला रोड की रहने वाली है। वो इस गिरोह का शिकार हुई। रजनी मित्तल किसी काम को लेकर घर से निकली थी। तभी तीन युवकों ने उन्हें रास्ते में रोका। जिसमें एक युवक पुलिस की वर्दी में था। वर्दी को देख युवक को रजनी पुलिस समझ रूक गयी। जब रोके जाने का कारण पूछा गया तब वर्दी पहने युवक ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारे कंधों पर है। इसलिए हम आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर हैं। जिस इलाके से आप गुजर रही हैं इस इलाके में लूट और छिनतई की घटनाएं लगातार हो रही है। इसलिए आपने जो भी ज्वेलरी पहना है उसे बैग में रख लीजिए।


युवकों की बातें सुनकर महिला को भी लगा कि बात तो सही कह रहा है। तीनों युवकों के झांसे में आने के बाद रजनी ने गले में पड़ी सोने की चेन और हाथ की अंगूठी खोल दिया। तब युवकों ने उन्हें एक रुमाल दिया कि इसमें रख लीजिए। महिला ने रुमाल में लपेटकर ज्वेलरी को अपने बैंग में रख लिया। लेकिन रजनी को कुछ गड़बड़ लगने लगा। उसे शक होने लगा कि कही उनके साथ ठगी तो नहीं हुई। जब थैले में रूमाल की पोटली को खोलकर देखा तो जो गहने रखे थे वो गायब मिले। जिसके बाद घबराकर महिला ने पति को फोन किया और पूरी घटना की जानकारी दी। 


जिसके बाद मौके पर पहुंचे पति के साथ रजनी कदमकुआं थाने पहुंची और मामले की लिखित शिकायत दर्ज करायी। पुलिस की वर्दी में ठगी की घटना सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाला गया लेकिन किसी भी कैमरे में ठगों की तस्वीर कैद नहीं हुई। जाहिर सी बात है कि ठगी करने वाले युवक शातिर और पेशेवर अपराधी हैं। वे ठगी का काम सीसीटीवी से बचकर कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।