Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
13-Jan-2024 04:04 PM
By SONU KUMAR
NAWADA: शुक्रवार की रात वर्चस्व को लेकर हुई अंधाधुंध फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगी थी। इस मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कुल 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने एक स्कॉर्पियो को जब्त किया है और घटनास्थल से 13 खोखा भी बरामद किया है।
पकरीबरामा एसडीपीओ महेश कुमार चौधरी ने बताया कि वारसलीगंज के बलवा पर गांव में शुक्रवार की रात वर्चस्व को लेकर दो गुटों में हुई भिड़ंत हुई थी। जिसमे दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई थी। गोलीबारी की घटना में तीन लोगों को गोली लगी थी और पत्थरबाजी में वारसलीगंज थाने के दारोगा घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में कुल 82 अभियुक्तों को नामजद किया है जबकि 200 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
एसडीपीओ ने बताया कि दो गुटों के बीच हुए हमले में गोलीबारी की घटना हुई थी। मौके पर पुलिस ने कुल 13 खोखा बरामद किया है। साथ ही साथ एक स्कॉर्पियो को भी जब्त किया गया है। पुलिस की कार्रवाई तेज होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में किसी भी दोषी को छोड़ नहीं जाएगा।