मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
29-Dec-2024 12:01 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM: सासाराम नगर थाना क्षेत्र में यातायात डीएसपी(Traffic dsp) आदिल बिलाल की जन्मदिन की पार्टी मना रहे युवक की गोली मारकर हत्या(murder) तथा फायरिंग(firing) की घटना के मामले में तीन अलग-अलग केस दर्ज(case file) किए गए हैं। रोहतास एसपी ने बताया है कि पूरी घटना महज 4 मिनट के अंदर हो गई थी।
दरअसल, शुक्रवार की देर रात 10:35 से लेकर 10:39 के बीच यह घटना हुई है। रोहतास के एसपी रोशन कुमार का कहना है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है। साथ ही ट्रैफिक डीएसपी एवं उनके बॉडीगार्ड का हथियार जब्त कर लिया गया है तथा पूरी व्यवस्थित तरीके से जांच की जा रही है।
एसपी ने बताया कि एनएचआरसी के गाइडलाइन के अनुसार सभी एविडेंस का कलेक्शन किया जा रहा है। साथ ही सड़क पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला जा रहा है। जिसमें स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो गई है। बता दें कि जन्मदिन की पार्टी कर रहे कुछ युवकों तथा ट्रैफिक डीएसपी मो. आदिल बेलाल के साथ हुई झड़प में डीएसपी द्वारा एक बादल कुमार सिंह नामक युवक की गोली मार कर हत्या का मामला सामने आया था। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
इस घटना को लेकर शहर में तनाव है। जिसको लेकर भारी संख्या में पुलिस बल की तनाती की गई है। डॉग स्क्वायड की टीम जांच कर रही है। मामले में अलग-अलग तीन प्राथमिक की दर्ज किया गया है। ट्रैफिक डीएसपी आदिल बेलाल, मृतक के परिजन तथा पुलिस ने भी एक एफआईआर दर्ज किया है। जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। बता दे कि वारदात में दो अन्य युग को भी गोली लगी है, जिनका इलाज चल रहा है।